नई दिल्ली, फरवरी 16 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों फिल्म अस्सी को लेकर खबरों में बनी हुईं हैं। फिल्म इस हफ्ते रिलीज हो रही है। फिल्म के प्रमोशन में जुटी तापसी ने हाल में पीएम नरेंद्र मोदी को अपना फेवरेट नेता बता दिया। लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस ने जो कहा वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपनी हाजिर जवाबी के लिए मशहूर तापसी का ये जवाब खबरों में छा गया है। तापसी के इस जवाब पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट पर अपनी राय दे रहे हैं।तापसी के इस जवाब ने मचाया बवाल दरअसल, हाल में तापसी पन्नू अपनी फिल्म अस्सी को प्रोमोट करने न्यूज़ चैनल टीवी 9 पर पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस से पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी में से उनका फेवरेट नेता पूछा गया था। एक्ट्रेस ने अपने जवाब से सभी को सरप्राइज कर दिया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को अपना फेवरेट नेता बता...