नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- दिल्ली हाई कोर्ट में सोमवार को एक बार फिर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल एक तेज तर्रार वकील की तरह अपनी दलीलें रखते नजर आए। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से कथित शराब घोटाले से जुड़े केस से अलग हो जाने की मांग करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया ने कई दलीलें पेश कीं। अदालत में सुनवाई 'धन्यवाद, सेवा, इज्जत' जैसे शब्दों और भावों के साथ हुई, लेकिन जल्द ही केजरीवाल बेहद तीखे नजर आए और उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें जज को लेकर मन में आशंकाएं हैं। अदालत ने केजरीवाल को बहस की इजाजत देते हुए कहा कि वह (केजरीवाल) खुद अपनी दलीलें देंगे। उन्होंने किसी वकील को ऑथराइज नहीं किया है। इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- मैं आपका धन्यवाद करना चाहता हूं।' बेंच ने कहा, 'हम तो आपकी सेवा के लिए ही हैं।' केजरीवाल ने कहा, 'मैं निजी तौर पर आप...