पटना, सितम्बर 3 -- जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में जब उन्होंने बिहार सरकार के एक मंत्री पर संगीन आरोप लगाए थे तब उन्हें मंत्री ने 50 करोड़ की मानहानि का नोटिस भी भेज दिया था। अब तेज प्रताप यादव ने दावा कर दिया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। इतना ही नहीं जेजेडी पार्टी के सुप्रीमो का यह भी दावा है कि उनसे पैसों की डिमांड की जा रही है। तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक मोबाइल नंबर भी शेयर किया है और कहा है कि इसी नंबर से उन्हें धमकी मिली है। तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, ' धमकी, ब्लैकमेलिंग और पैसे की मांग के मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग। आज दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर मुझे मोबाइल नंबर 7520322647 से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को एक मीडिया हाउस से जुड़...