मुझे घर छोड़कर आओं, वरना आत्महत्या कर लूंगी
हापुड़, जून 9 -- मुझे मेरे घर छोड़ कर आओं, वरना मैं आत्महत्या कर लूंगी और विश्वास नहीं आ रहा तो देख लो। यह बातें कर महिला ने पति के सामने ही आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि पीड़ित ने महिला को बचा लिया। पीड़ित पति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी पत्नी शादी के बाद से ही परिवार के प्रति अच्छा व्यवहार नहीं कर रही है। पीड़ित ने बताया कि उसकी मां बीमार है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है, इसी बीच उसकी पत्नी ने घर ने भेजने पर आत्महत्या की धमकी दी और उसने मना किया तो वह फंदे पर लटक गई। पीड़ित ने उसको बचाकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.