नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- दीपिका कक्कड़ काफी समय से टीवी शोज से दूर हैं। वह टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और काफी सालों तक उन्होंने खूब काम किया है, लेकिन अब फैंस चाहते हैं कि वह जल्द वापसी करें। फैंस उनको टीवी पर बहुत मिस कर रहे हैं। हालांकि अब दीपिका का कहना है कि वह अब टीवी शोज नहीं कर पाएंगी। दीपिका ने खुद इसकी वजह बताई है।दीपिका ने कहा मुझे कोई कास्ट क्यों करेगा दरअसल, दीपिका एक म्यूजिक वीडियो शूट कर रही हैं। इस शूट के बीच अपने कमबैक को लेकर दीपिका ने कहा कि उनकी जो अभी कंडिशन है उसके हिसाब से डेली सोप करना मुश्किल होगा। वह बोलीं, 'देखो इस वक्त मेरी कंडिशन देखते हुए रोज तो मुझे नहीं लगता मैं कर पाऊंगी और वैसे भी कोई मुझे ऐसे ट्रीटमेंट के साथ कास्ट क्यों करेगा? मतलब जाहिर सी बात है।' यह भी पढ़ें- दीपिका कक्कड़ ने शोएब से निकाह के लिए नही...