नई दिल्ली, मार्च 18 -- इंग्लैंड की क्रिकेट लीग 'द हंड्रेड' में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने को लेकर सनराइजर्स लीड्स और उसकी मालकिन काव्या मारन को आलोचनाएं झेलनी पड़ी है। भारत में सोशल मीडिया पर तो एक बड़े तबके ने किसी भारतीय के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी के पाकिस्तान खिलाड़ी को खरीदने पर सवाल उठाए हैं। इतना ही नहीं, महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने तो इस मुद्दे पर बहुत ही तल्ख टिप्पणी की है। मिडडे के लिए लिखे अपने कॉलम में उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को फीस के तौर पर पैसे देना भारतीयों की मौत में योगदान देने जैसा है। इस बीच आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने काव्या मारन को इस स्थिति से निकालने में 'मदद' की पेशकश की है। मारन को लक्षित करके उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपील की है कि उन्हें कॉल करें।सोशल मीडिया पर आक्रोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.