उन्नाव, जून 13 -- उन्नाव, संवाददाता। मुझे कुछ भी हुआ तो दिल्ली की युवती जिम्मेदार होगी। उसकी ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना से आजिज आ चुका हूं। ऐसा पत्र मृतक राघवेंद्र प्रताप सिंह के पिता ने सदर कोतवाली पुलिस को सौंपा। दावा किया कि बेटे ने यह पत्र लिखा था। लखनऊ डीएम को संबोधित है। वहीं, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद घरवाले शव लेकर गृह जनपद औरैया चले गए। यह भी पढ़ें- खुद को जीएसटी अफसर बताने वाले युवक ने उन्नाव में फांसी लगा दी जानमृतक की जानकारी जनपद औरैया में बिधूना क्षेत्र के रुरुगंज तिलकपुर सरमेंडी गांव निवासी सियाराम शाक्य सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित जीआईसी में कॉमर्स अध्यापक थे। गतवर्ष 31 मार्च को रिटायर हुए। यहां रामपुरी मोहल्ले में लिया किराए का कमरा अभी खाली नहीं किया है। तबीयत खराब होने से अपने पैतृक गांव चले गए थे। गुरुवार सुबह उनका 30...