नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस संजय किशन कौल ने बताया है कि पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के साथ उनके कैसे संबंध थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने पूर्व सीजेआई की तारीफ भी की है। खास बात है कि उन्होंने किताब विदाउट फियर ऑर फेवर में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के फैसलों पर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि जस्टिस चंद्रचूड़ में बहुत ज्यादा काम करने की क्षमता थी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की है। एएनआई से बातचीत में जस्टिस कौल ने कहा है कि जहां भी जरूरत थी, वहां उन्होंने पूर्व CJI चंद्रचूड़ की तारीफ भी की है। इससे पहले उन्होंने एक अलग इंटरव्यू में कहा था कि अदालत की आजादी की रक्षा करने के लिए कॉलेजियम को कार्यपालिका के दबाव का विरोध करना चाहिए। उन्होंने एक बैठक का जिक्र कहा था, 'मुख...