मुझे ऐक्शन लेने के लिए मजबूर न करें, अपने ही मंत्रियों को CM फडणवीस ने क्यों दी चेतावनी?
मुंबई, जुलाई 30 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वे बार-बार विवादों में न पड़ें, क्योंकि इससे सरकार की छवि खराब हो रही है और विपक्ष को हमला करने का मौका मिल रहा है। फडणवीस ने कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रियों के साथ 30 मिनट की विशेष चर्चा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि विवादास्पद बयान और कार्यों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कैबिनेट हॉल से बाहर भेज दिया और मंत्रियों के साथ करीब 30 मिनट तक अलग से बैठक की। इस बैठक में फडणवीस ने मंत्रियों को सलाह दी कि वे मीडिया से बातचीत से परहेज करें और अपने ध्यान को विकास कार्यों पर केंद्रित करें। राज्य के एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.