नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- न्यूजीलैंड दौरे के लिए मोहम्मद शमी को वनडे, टी-20 और टेस्ट तीनों ही टीमों के लिए नहीं चुना गया है। उन्हें भारत ए के शैडो टूर में भी शामिल नहीं किया गया है। कई एक्सपर्ट्स और दर्शक यह कयास लगा रहे हैं कि मोहम्मद शमी को चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट ने पूरी तरीके से नजरअंदाज कर दिया है। हालांकि, मोहम्मद शमी ने हार नहीं मानी है और वे डोमेस्टिक खेलना जारी रखने वाले हैं। उन्होंने टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं। हालांकि, मंगलवार को उन्होंने एक ऐसा बयान जरूर दिया है, जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वे टीम इंडिया में ना चुने जाने से सिलेक्टर्स के ऊपर खफा तो हैं। क्योंकि शमी ने बड़े निराशाजनक अंदाज में कहा है कि मुझसे कौन ही बात करेगा। और क्यों बात करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि टीम इंडिया के कॉन्ट्रैक्ट लि...