नई दिल्ली, मार्च 16 -- पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर टिप्पणी की वजह से बड़े विवाद के बाद सार्वजनिक जीवन से दूर भाजपा की पूर्व नेता नूपुर शर्मा ने कहा है कि वह आज वह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की वजह से जीवित हैं। उन्होंने कहा कि वह चार साल से बेहद कष्टकारक जिंदगी गुजार रही हैं, क्योंकि अपनी आजादी खो चुकी हैं। कट्टरपंथियों से खतरे की वजह से नूपुर शर्मा दिल्ली पुलिस की सख्त सुरक्षा घेरे में हैं और सार्वजनिक स्थानों या कार्यक्रमों में बहुत कम शामिल होती हैं। जून 2022 में ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर एक टीवी डिबेट के दौरान बीजेपी की तत्कालीन प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर एक टिप्पणी की थी, जिस पर मुस्लिम समाज के लोगों ने कड़ी आपत्ति जाहिर की थी। देशभर में ही नहीं बल्कि कई मुस्लिम देशों में भी नूपुर शर्मा ...