मुजेसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्थाओं का आलम
फरीदाबाद, जून 19 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बीके अस्पताल से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित शहरी मुजेसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच व्यवस्थाओं की कमी सामने आ रही है। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कई तरह की अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही हैं। यहां स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बनाए गए स्थान पर ही वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इसके अलावा मरीजों को चढ़ाई जाने वाली एनएस (नॉर्मल सलाइन) दवाएं भी खुले में रखी हुई मिलीं, जिससे स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। गर्मी के मौसम में तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे समय में मरीजों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को वार्ड में उपचार देने की बजाय बरामदे और ओपीडी कॉरिडोर में ही ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.