फरीदाबाद, फरवरी 27 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मुजेसर रेलवे फाटक पर प्रस्तावित अंडरपास निर्माण के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 से अधिक अवैध कब्जों को ढहा दिया। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), नगर निगम और रेलवे विभाग की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़फोड़ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान मकानों के साथ फाटक के सामने की सड़क को जेसीबी से तोड़ दिया गया। वहीं, लोगों ने बिना नोटिस के कार्रवाई का आरोप लगाया। राष्ट्रीय राजमार्ग से मुजेसर को जोड़ने वाली इस सड़क से रोजाना हजारों लोग पैदल, दुपहिया और भारी वाहनों के साथ गुजरते हैं। मुजेसर के आसपास सेक्टर-24 और 25 का औद्योगिक क्षेत्र स्थित है। इसके अलावा सेक्टर-22, 23 और संजय कॉलोनी जैसे घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके भी इसी मार्ग पर निर्भर हैं। फाटक से आगे सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.