फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- बल्लभगढ़। विधायक मूलचंद शर्मा ने रविवार को वार्ड-3 स्थित चन्द्रिका प्रसाद सामुदायिक भवन, मुजेसर में करीब 14 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान आजाद नगर के लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। मांगों को सुनते हुए विधायक ने आजाद नगर में सामुदायिक भवन और प्राथमिक विद्यालय के निर्माण की घोषणा की, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के किसी भी हिस्से में पेयजल की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.