फरीदाबाद, फरवरी 11 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। फरीदाबाद नगर निगम बल्लभगढ़ की टीम ने बुधवार को मुजेसर फाटक के आसपास लगने वाली रेहड़ियों के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान निगम की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से सड़क किनारे लगाई गई अस्थायी रेहड़ियों और ढांचों को हटाया। कार्रवाई करीब एक घंटे तक चली। अभियान के दौरान एसडीओ विनोद कुमार, जेई परवेज आलम, तोड़फोड़ विभाग की टीम, पुलिस प्रशासन तथा क्षेत्रीय पार्षद रवि कश्यप मौके पर मौजूद रहे। पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। निगम अधिकारियों के अनुसार मुजेसर फाटक के आसपास लंबे समय से रेहड़ियां लगने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार चेतावनी देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद यह सख्त कदम उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.