अमरोहा, अगस्त 28 -- अमरोहा में बुखार के बढ़ते प्रकोप के बीच मंगलवार को जोया ब्लाक क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी युवक व क्षेत्र के ही गांव फत्तेपुर टिकिया निवासी एक साल की बच्चे की मौत हो गई थी। एक ही दिन में बुखार से दो मौतों पर स्वास्थ्य विभाग में मचे हड़कंप के बीच मंगलवार को गांवों में शिविर लगाकर लोगों की जांच की गई। इसमें मुजाहिदपुर में बुखार के दस जबकि टिकिया फत्तेपुर में सात मरीज सामने आए। मंगलवार को जोया क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी इमरान और क्षेत्र के ही गांव फत्तेहपुर टिकिया निवासी एक साल के युसुफ की की बुखार से मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में बुखार की दहशत है। बुधवार को सीएमओ डॉ.रमाकांत सागर विभागीय अधिकारियों संग गांवों में पहुंचे। लोगों से बात कर पूरी तहकीकात की। सीएमओ के निर्देश पर जोया सीए...