ललितपुर, मार्च 31 -- ललितपुर। कौमी एकता के प्रतीक अजीमुश्शान हजरत बाबा सदनशाह रहमत उल्ला अलैह की दरगाह पर जायरीनों के चादर पेश करते ही सालाना उर्स का मंगलवार को आगाज हुआ। इसके बाद कमेटी पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न संगठनों और समाजसेवियों ने गाजे बाजे के साथ बाबा के आस्ताने पर चादर पेश करके सभी की बेहतरी के लिए दुआ मांगी। उर्स में सैकड़ों छोटे बड़े कारोबारियों ने दुकानें सजा ली हैं। देश में अजमेर शरीफ के बाद दूसरे सबसे बड़े सालाना इजलास का आयोजन बुंदेलखंड स्थित ललितपुर जनपद में किया जाता है। हर बार की तरह इस वर्ष भी उर्स में हजारों लोगों के हिस्सा लेने की संभावना जताई जा रही है। दूर दराज से लोगों का आगमन शुरू भी हो गया है। उर्स के दौरान मूतभूत सुविधाओं और शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने अपनी तैयारी पहले ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.