मुजफ्फऱपुर के आश्रय गृह से लापता हुए बच्चे तो ऐक्शन में आईं सम्राट की मंत्री, अधीक्षक समेत 7 सस्पेंड
मुजफ्फरपुर, मई 13 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में वृहद आश्रय गृह नरौली से 10 बच्चों के भागने के मामले में सम्राट सरकार की समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ऐक्शन में आ गई हैं। मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने वहां के अधीक्षक समेत सात लोगों को निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं मंगलवार की शाम खुद मंत्री और बोचहां विधायक बेबी कुमारी आश्रय गृह का निरीक्षण करने पहुंची थीं। 10 मई की रात बच्चे फरार हुए थे और उनकी बरामदगी के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया था। मंत्री ने घटना में बड़ी लापरवाही पाते हुए आश्रय गृह के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधीक्षक के साथ-साथ गृह फादर और पांच होमगार्ड जवानों को निलंबित किया। इसके पहले मंत्री ने अधीक्षक अविनाश डे और समाज कल्याण विभाग की संयुक्त निदेशक ममता झा से पूरे मामले की जानकारी ली। आश्रय गृह के सीसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.