समस्तीपुर, फरवरी 26 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में आयोजित विजय बाबू लीग टूर्नामेंट में गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मनोहर 11 मुजफ्फरपुर ने 15 ओवर में 203 रन बनाया। इसके जबाव में खेलने उतरी नीतेश 11 दरभंगा की टीम 180 रन हीं बना पायी। नीतेश 11 दरभंगा ने 23 रनों से मैच जीत हासिल कर ली। मनोहर 11 ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैन ऑफ द मैच सरफराज खान को दिया गया। मौके पर अनिल सिंह बाबा, सुशांत सिंह, विधाकर झा, अजीत कुमार, मानस कुमार सिंह, रितेश राय, रजनीश कुमार यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...