मुजफ्फरपुर होकर चलेंगी ट्रेनें, नहीं जाएंगी दरभंगा
धनबाद, मई 10 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। समस्तीपुर और दरभंगा के बीच तीन रेलवे स्टेशनों पर प्रस्तावित आरआरआई के कारण धनबाद होकर चलने वाली रक्सौल की ट्रेनों को अलग-अलग दिन सीतामढ़ी-दरभंगा की बजाए मुजफ्फरपुर होकर चलाया जाएगा। चिन्हित तिथियों पर ये ट्रेनें दरभंगा नहीं जाएंगी। 10 मई को चलने वाली 07005 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल दरभंगा-सीतामढ़ी की बजाए मुजफ्फरपुर-सगौली होकर चलेगी। इस तरह 13 मई को चलने वाली रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल सीतामढ़ी-दरभंगा की जगह सगौली-मुजफ्फरपुर होते हुए धनबाद आएगी। 11 मई को चलने वाली 07051 तिरुपति-रक्सौल स्पेशल और 14 मई को चलने वाली 07052 रक्सौल-तिरुपति स्पेशल दरभंगा की जगह मुजफ्फरपुर होते हुए चलेंगी। नौ और 12 मई को चर्लपल्ली से खुलने वाली 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस दरभंगा के बदले बरौनी तक ही जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.