मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन का तीन फेरा बढ़ा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेलवे ने मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन के फेरों को बढ़ा दिया है। इस ट्रेन का परिचालन अब जुलाई माह के अंत तक होगा। गाड़ी अपने निर्धारित समय, मार्ग और ठहराव के साथ ही चलेगी। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से चलेगी। यह गाड़ी 10 जुलाई तक चलनी थी। अब यह 31 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन तीन अतिरिक्त फेरा लगाएगी। वापसी में 05220 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से चलेगी। यह गाड़ी 11 जुलाई तक चलनी थी। अब इसका परिचालन एक अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। यह भी पढ़ें- ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के संचालन अवधि को बढ़ाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.