मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा एनएच-22 के फोरलेन निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को 82.578 किलोमीटर लंबे इस खंड को चार लेन मानक में विकसित करने की मंजूरी दे दी। परियोजना का विकास हाइब्रिड एन्युइटी मोड (एचएएम) पर होगा और इसकी कुल पूंजी लागत 3590.73 करोड़ रुपये होगी। यह सड़क सिर्फ मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी को जोड़ने वाली परियोजना नहीं, बल्कि भारत-नेपाल सीमा को राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जोड़ने वाला रणनीतिक कॉरिडोर होगी। यह भी पढ़ें- फोरलेन बनने से आवागमन आैर परिवहन व्यवस्था होगी मजबूतसांसद का बयान सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि सोनबरसा सीमा क्षेत्र को एनएच-27 के माध्यम से मुजफ्फरपुर जैसे बड़े आर्थिक केंद्र से सीधा और बेहतर संपर्क मिलेगा। इसस...