मुजफ्फरपुर से ही चलती रहेगी सप्तक्रांति : डॉ. राजभूषण
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री सह सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात की। डॉ. राजभूषण ने बताया कि रेल राज्यमंत्री से मुलाकात सकारात्मक रही। उनसे मुजफ्फरपुर से सप्तक्रांति सुपरफास्ट के दरभंगा तक विस्तार पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्हें सप्तक्रांति के मुजफ्फरपुर से ही खुलने से होने वाले जनहित के फायदे बताया। इसपर उन्होंने कहा कि फिलहाल यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से चलती रहेगी।जल शक्ति राज्यमंत्री ने कहा कि सप्तक्रांति के अलावा मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए वंदे भारत चलाने की मांग रखी। साथ ही एक नियमित सुपरफास्ट भी नई दिल्ली तक चलाने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- बिहार और यूपी के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी, रूट पर मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.