मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर। होली की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मुजफ्फरपुर जंक्शन से हडपसर (पुणे) व हुबली के लिए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। इसे लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में बताया गया है कि मुजफ्फरपुर से हडपसर (पुणे) के लिए प्रत्येक मंगलवार को और हडपसर से प्रत्येक गुरुवार को मुजफ्फरपुर के लिए विशेष ट्रेन का परिचालन होगा। यह ट्रेन सिर्फ तीन फेरे लगाएगी। वहीं, मुजफ्फरपुर से हुबली (कर्नाटक) के लिए चार अप्रैल तक पांच फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को खुलेगी। वहीं, वापसी में प्रत्येक बुधवार को हुबली से खुलेगी। यह एक अप्रैल तक चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.