मुजफ्फरपुर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे 79वें निरंकारी संत समागम में
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- मुजफ्फरपुर। हरियाणा के समालखा में 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन उपस्थिति में आयोजित यह समागम 23 से 26 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें मुजफ्फरपुर से भी हजारों की संख्या में भाई-बहन समागम में शामिल होने पहुंचे हैं। श्रद्धालु यहां विभिन्न सेवाओं में श्रद्धा और समर्पण के साथ भागीदारी निभा रहे हैं। समागम के दौरान सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने वास्तविक आध्यात्मिक जागृति का संदेश दिया। उन्होंने फरमाया कि वास्तविक जागृति तभी आती है, जब मनुष्य हर पल परमात्मा का एहसास करे। जात-पात से ऊपर उठकर प्रेम और मानवता को अपनाना ही सच्ची आध्यात्मिकता है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: श्रद्धा व उल्लास से मनाया सतगुरु महाराज का वार्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.