मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने मुजफ्फरपुर के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। BSRTC शुक्रवार 7 अगस्त से मुजफ्फरपुर से रांची और बासुकीनाथ-देवघर के लिए दो नई सीधी बस सेवाएं शुरू करने जा रहा है। इन बसों के शुरू होने से अब यात्रियों को रात में सफर कर सुबह सीधे अपने गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। हाल में ही सीएम सम्राट चौधरी ने इन बसों को मुजफ्फरपुर को सौंपा था। श्रावण मास में नई बस सेवा शुरू होने से कांवरियों और श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। मुजफ्फरपुर से रांची और देवघर रूट पर चलने वाली बसों का किराया और टाइमिंग भी जारी कर दी गई है। बिहार राज्य बस परिवहन निगम के अनुसार दोनों रूटों पर 49 सीटर नॉन-एसी बसें चलाई जाएंगी। हर रूट के लिए दो-दो बसों की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन एक बस मुजफ्फरपुर से अपने गंतव्य के लिए रवाना...