मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार से मुंबई, पुणे, अजमेर और अहमदाबाद के लिए छह जोड़ी पूजा स्पेशल का परिचालन शुरू किया है। इनमें मुजफ्फरपुर से हडपसर (पुणे) के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन सबसे प्रमुख है। इसके अलावा रक्सौल, सहरसा और समस्तीपुर से भी मुंबई व अन्य शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इसकी जानकारी पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने दी है। यह भी पढ़ें- त्योहारों पर चार जोड़ी विशेष ट्रेनें चलेंगीट्रेन संचालन का विवरण गाड़ी संख्या 05589 मुजफ्फरपुर-हडपसर स्पेशल छह अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। मुजफ्फरपुर से यह ट्रेन शाम के 7.20 बजे खुलेगी। हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र के रास्ते तीसरे दिन सुबह हडपसर पहुंचेगी। वापसी मे...