मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया ने पूमरे हाजीपुर के महाप्रबंधक को धन्यवाद देते हुए मुजफ्फरपुर से तीन ट्रेनें चलाने की योजना का स्वागत किया है। अध्यक्ष ने कहा कि पूमरे ने मुजफ्फरपुर जंक्शन से ट्रेन संख्या 12393, 12142 एवं 12742 को चलाने की योजना बनाई है। कहा कि परिषद अनुरोध करता है कि ट्रेन संख्या 11402 को मुजफ्फरपुर के रास्ते पुनः चलाया जाए। साथ ही मुजफ्फरपुर से हावड़ा, कोलकाता, शालीमार जंक्शन के लिए रात्रिकालीन ट्रेन प्रतिदिन चलनी चाहिए। परिषद लंबे समय से इसकी मांग करता आ रहा है। यह भी पढ़ें- बिहारीगंज-बनमनखी-बीरपुर रेल लाइन को मिली नई गति यह भी पढ़ें- बिहारीगंज-बनमनखी-बीरपुर रेल लाइन को मिली नई गति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...