मुजफ्फरपुर से चुरायी गयी बाइक बरामद
मोतिहारी, अप्रैल 12 -- अशीत कुमार, घोड़ासहन। नेपाल के सीमावर्ती झरोखर पुलिस के द्वारा वाहन जांच के क्रम में चोरी की एक बाइक के साथ नेपाली युवक को गिरफ्तार किया गया है। एचएचडी मशीन से जांच के क्रम में पकड़ी गयी बाइक चोरी की निकली, जिसे 6 अप्रैल 23 को चुराया गया था। मुजफ्फरपुर जिले के महंत मनियारी ग्राम निवासी मुकेश कुमार ने मनियारी थाने में 7 अप्रैल 23 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी। थानाध्यक्ष मो.असलम अंसारी ने बताया कि बाइक के साथ पकड़े गये युवक की पहचान नेपाल के रौतहट जिलान्तर्गत कटहरिया नगरपालिका के तहत डुमरिया वार्ड संख्या-9 निवासी रामकैलाश साह के पुत्र जयराम साह के रूप में हुई है।जयराम साह ने पुलिस को बताया कि वह अपने पड़ोसी से बाइक मांग कर आया था। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.