मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। परिचालन कारणों से उत्तर रेलवे ने मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली साप्ताहिक कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस की ट्रेन संख्या में बदलाव किया है। उत्तर रेलवे ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। समय और रूट यथावत रहेगा।अधिसूचना के अनुसार 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नंबर अब 12508 कर दिया गया है। यह 14 अगस्त से अमृतसर से चलनेवाली ट्रेन पर लागू हो जाएगा। वापसी में चलने वाली 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर साप्ताहिक कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नंबर अब 12507 होगा। यह बदलाव 12 अगस्त से न्यू जलपाईगुड़ी से खुलने वाली ट्रेन पर लागू होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...