सीवान, अप्रैल 6 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए मुजफ्फरपुर से योग नगरी ऋषिकेश के लिए एक जोड़ी विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन नंबर 04314 योग नगरी ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन आरक्षित विशेष ट्रेन 16 अप्रैल से 12 जुलाई तक जबकि ट्रेन नंबर 04313 मुजफ्फरपुर से योग नगरी ऋषिकेश ग्रीष्मकालीन आरक्षित विशेष ट्रेन 17 अप्रैल से 13 जुलाई तक गोरखपुर, सीवान जंक्शन होकर चलायी जाएगी। इस ट्रेन के संचालन से स्थानीय जंक्शन से होकर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 1, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 तथा एसएलआर के 2 कोचों सहित कुल 18 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.