सीवान, मार्च 16 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के सिसवन थाने के ग्यासपुर गांव निवासी व पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के भाई अयूब खान को पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी पूरन कुमार झा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आर्म्स एक्ट मामले में पूर्व से वारंट निर्गत किया गया था, जिस आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी मुजफ्फरपुर से की है। मालूम हो कि कुछ महीने पहले ही उनके सिसवन के ग्यासपुर स्थित घर पर सीवान पुलिस ने छापेमारी कर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान को भी गिरफ्तार किया था। वहां से हथियार भी बरामद किए गए थे। फरार चल रहे अयूब खान को गिरफ्तारी को लेकर पहले से ही सीवान की पुलिस कई बार मुजफ्फरपुर में छापेमारी कर चुकी थी, लेकिन उसकी गिरफ्तारी कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.