मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी ट्रैक दोहरीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू, 50 किलोमीटर लंबे रेलखंड से होगा बड़ा फायदा
वरीय संवाददाता, अगस्त 26 -- Indian Railway News: yf सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर ट्रैक दोहरीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व मध्य रेल के उप मुख्य अभियंता निर्माण के भू-अर्जन के प्रस्ताव पर समाहर्ता, मुजफ्फरपुर ने इसका आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार परियोजना के लिए रेलवे विशेष अधिनियम के तहत धारा-20ए की प्रारंभिक अधिसूचना प्रकाशित करने की तैयारी है। प्रस्ताव के मुताबिक, जिले से कुल चार मौजा में जमीन ली जाएगी। इसमें बोचहां अंचल के झपहां मौजा, औराई अंचल के मौजा-घरहरवा उर्फ परी धरहरवा, मीनापुर अंचल के छपरा मोबारक मौजा और शाहपुर मुतालुके मौजा शामिल है। इन मौजा में रेलवे लाइन के दोनों तरफ भूमि अधिग्रहण होगा। इधर, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक अधिसूचना में भूमि का अद्यतन और सही वर्गीकरण दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.