मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता/सोमनाथ सत्योम। मुजफ्फरपुर समेत पूर्व मध्य रेलवे के सभी बड़े स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता की जांच होगी। रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों पर यात्रियों को उपलब्ध कराए जा रहे पानी की नियमित निगरानी और वाटर ऑडिट कराने का निर्देश सभी जोनल रेलवे को दिया है। इसके तहत सोनपुर, समस्तीपुर सहित पूमरे के सभी रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर पानी के नमूने लेकर बैक्टीरियल और केमिकल जांच कराई जाएगी।

जल की जांच की तैयारी रेलवे के निर्देश के बाद मुजफ्फरपुर, दरभंगा और समस्तीपुर जंक्शन पर पानी की जांच की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन स्टेशनों पर यात्रियों को पेयजल उपलब्ध कराने वाली टंकियों, पाइपलाइन और अन्य जलस्रोतों की निगरानी बढ़ाई जाएगी। हेल्थ इंस्पेक्टरों को पानी की टंकियों की रोजाना निगरानी करने का निर्देश दिया गया...