मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर समेत नौ जिलों में ओपन बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा होगी। जिलों से केंद्रों की सूची मांगी गई है।मैट्रिक और इंटर के लिए छह-छह केन्द्र बनेंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इन जिलों के डीईओ को इसका निर्देश दिया है। 12वीं बोर्ड में 12217 और मैट्रिक ओपेन बोर्ड से 13923 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जुलाई-अगस्त में यह परीक्षा होनी है। इस परीक्षा में बिहार बोर्ड के मैट्रिक-इंटर फेल अभ्यर्थियों के साथ ही सीबीएसई समेत अन्य बोर्ड के परीक्षार्थी भी शामिल होंगे। ऐसे छात्र जिन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी, वे भी ओपेन बोर्ड के माध्यम से मैट्रिक-इंटर कर सकते हैं। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि परीक्षा केन्द्रों के चयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। मुजफ्फरपुर के अलावा पूर्णिया, मु...