मुजफ्फरपुर रेडक्रॉस को मिला पांच साल का ब्लड बैंक लाइसेंस
मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भारत सरकार के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने मुजफ्फरपुर स्थित इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा को ब्लड सेंटर संचालित करने का आधिकारिक लाइसेंस दे दिया है। 16 जुलाई को जारी इस लाइसेंस के तहत अब रेडक्रॉस पूरे मानव रक्त व उसके घटकों का संग्रह, भंडारण, प्रसंस्करण और वितरण कर सकेगा। यह लाइसेंस अगले 5 साल तक वैध रहेगा। सीडीएससीओ के संयुक्त औषधि नियंत्रक डॉ. चंद्रशेखर रंगा ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी राज्य औषधि नियंत्रक पटना को भी दे दी है।
लाइसेंस के अनुसार रेडक्रॉस मुजफ्फरपुर अब होल ब्लड के साथ प्लेटलेट्स, प्लाज्मा और लाल रक्त कण जैसी जरूरी कंपोनेंट्स भी तैयार कर सकेगा। यह कार्य चार सदस्यीय तकनीकी टीम करेगी। टीम में एमडी पैथोलॉज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.