मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-मोतिहारी फोरलेन पर पंसलवा चौक के पास स्पीड ब्रेकर जानलेवा हो गया है। सोमवार को कुढ़नी थाना क्षेत्र के लदौरा निवासी मो. शमीम और उसकी पत्नी अजमेरी खातून बाइक से गिरकर जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दंपती को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। जख्मी मो. शमीम सहित अन्य राहगीरों ने बताया कि कम रोशनी के कारण रात में ब्रेकर नहीं दिखता है। राहगीरों ने ब्रेकर पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने और रात में रोशनी का पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है। संजीत शर्मा, अजय ठाकुर, नागेंद्र सहनी, रामेश्वर पंडित, रामदेव साह सहित स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि खासकर रात में यात्रा करने वालों में हादसे का डर बना रहता है। इस संबंध में प्रोजेक्ट मैनेजर आशुतोष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.