मुजफ्फरपुर में हसीना गैंग का आतंक, रात में एनएच पर लिफ्ट मांग कर करती हैं लूटपाट; लोगों ने 2 को पकड़ा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में हाईवे पर रात के अंधेरे में राहगीरों और वाहन चालकों से छिनतई करने वाले हसीना गैंग का आतंक है। कई लोग इनके शिकार हो चुके हैं। पुलिस से बार बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार की रात हाउसिंग बोर्ड के पास घेराबंदी कर एक ट्रांसजेंडर और उसके साथी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों से कांटी थाने पर पूछताछ की गई। हालांकि पुलिस ने उन्हें छोड़ भी दिया। पश्चिमी एडीपीओ वन सुचित्रा कुमारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ हसीना गैंग से जुड़े होने से संबंधित ठोस साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद दोनों को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया है।मास्क लगाकर करती हैं खेल जानकारी के अनुसार, स्थानीय वार्ड सदस्य अखिलेश कुमार और मो. अनवर समेत अन्य लोगों को सूचना मिली थी कि एनएच किन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.