मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक सीमेंट फैक्टरी के 60 वर्षीय गार्ड की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान काजी मोहम्मदपुर थाना के शंकरपुरी मोहल्ला निवासी शिवनारायण भगत के रूप में हुई है। उसके शरीर पर जख्म का कोई निशान नहीं मिला है। मृत गार्ड की पत्नी और पुत्र ने गला दबाकर हत्या किये जाने का दावा किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके साक्ष्यों का संकलन किया गया। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतक की पत्नी बेबी देवी ने बताया कि सुबह में एक अन्य गार्ड विजय कुमार उनके शंकरपुरी स्थित घर पर आया और गलत जानकारी देते हुए बताया कि उसके पति की तबीयत काफी खराब है। इसके बाद उसने पति को लगातार कॉल किया, लेकिन फोन नहीं उठा। बात नहीं हुई ...