बलिया, मार्च 25 -- बलिया, संवाददाता। बिहार से लाल बालू लेकर आने वाले ट्रक और डंपर चालक सरकारी शुल्क देने से बचने के लिए तरह-तरह के हथकंडा अपना रहे हैं। जांच में बिहार में पंजीकृत ट्रक यूपी का नम्बर प्लेट लगाकर गुजरता पकड़ा गया है। इस मामले में एआरटीओ की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक के खिलाफ फ्राड का केस दर्ज किया है।बिहार से लाल बालू लेकर आने वाले वाहनों की जांच के लिए मंगलवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय और खनन अधिकारी सौरभ कुमार भरौली गोलम्बर पर वाहनों की जांच कर रहे थे। बताया जाता है कि बिहार से आ रही एक ट्रक को अफसरों ने रोका तो उस पर सुल्तानपुर जनपद का रजिस्ट्रेशन नम्बर अंकित था। एआरटीओ ने जब गाड़ी के चेचिस नम्बर की जांच को पता चला कि वाहन बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद में पंजीकृत था। अधिकारियों का कहना है कि इंटर स्टेट ट्रां...