मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान टीम। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जमकर बवाल हुआ है। यहां एक बच्चे की मौत के बाद दलित बस्ती पर हमला कर दिया गया और कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना के प्रतापट्टी गांव में बाइक से ठोकर के विवाद के कारण किशोरों के बीच शनिवार की शाम में हुए झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। इस दौरान शनिवार शाम में झड़प के बाद मोहम्मदपुर खाजे गांव निवासी युवक नवनीत कुमार (20) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद मृतक पक्ष के लोगों ने रविवार की सुबह में बवाल करते हुए प्रतापपट्टी दलित बस्ती पर हमला कर दिया। इस दौरान 9 घरों में आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में तनाव है। एसडीओ और एसडीपीओ पुलिस बल के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं। दोनों पक्षों को संयम बरतने की अपील की जा ...