मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- पिछले कुछ दिनों से मौसम में चल रहा उतार-चढ़ाव गुरुवार को थम गया। अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटों में स्थिर बना रहा, हालांकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान पछुआ हवा की गति धीमी होने से ठंड (कनकनी) में कुछ कमी महसूस की गई। लेकिन, कोहरे का प्रभाव सामान्य होने के कारण दोपहर तक आसमान में हल्की धुंध छाई रही। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि शुक्रवार को भी मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पछुआ हवा चल सकती है और इसकी गति तेज होने पर ठंड बढ़ सकती है, लेकिन तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा और मौसम साफ मगर शुष्क बना रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान पहले की तरह 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.5 ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.