मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर में स्किन टीबी का पहला मरीज मिला है। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसिन विभाग में 20 वर्षीया महिला में स्किन टीबी की पुष्टि हुई है। मरीज शहर के कच्ची पक्की की रहने वाली है। वह अपने किसी रिश्तेदार को दिखाने अस्पताल आयी थी। बीते पांच मई को इमरजेंसी में उसके रिश्तेदार को देख रही डॉ नेहा ने महिला के चेहरे ने कई घाव देखे। इसके बाद उससे घाव के बारे में पूछा तो वह उसका कारण नहीं बता सकी। इसके बाद डॉ नेहा उसे खुद जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग लेकर गईं।

महिला के स्किन टीबी की पुष्टि माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ पूनम कुमारी ने बताया कि महिला के स्किन के टिशू की जांच माइक्रोस्कोप से की गई तो उसमें टीबी के बैक्टिरिया पाए गए। उन्होंने बताया कि स्किन टीबी का यह पहला मरीज लै...