मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाएं आमलोगों को समय सीमा में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 22 दिसंबर को मुजफ्फरपुर में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री-सह-मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा करेंगे। यह आयोजन विवि के श्री कृष्ण सिंह प्रेक्षागृह में दो पालियों में होगा। पहली पाली में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद जनता के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें राजस्व से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं, समस्याओं और उनके समाधान पर आमलोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी। अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी को पीड़ित के सामने बैठाकर समस्या पर चर्चा होगी। इस सत्र में राजस्व विभाग से संबंधित सभी पदाधिकारी, राजस्व कर्मचारी के साथ आम नागरिकों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.