मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के लोगों को अब पोस्टल ऑर्डर खरीदने के लिए डाकघरों के काउंटरों पर लंबी कतार नहीं लगानी पड़ेगी। डाक विभाग ने उनके लिए अब ई-इंडियन पोस्टल ऑर्डर (ई-आईपीओ) की सुविधा शुरू की है। इसमें लोगों को अब डिजिटल फॉर्मेट में घर बैठे ही ई-पोस्टल ऑर्डर मिल जाएगा। डाक विभाग के उत्तरी बिहार डाक परिमंडल ने इसकी शुरुआत कर दी है। इसकी जानकारी उत्तरी बिहार डाक परिमंडल के पीएमजी पवन कुमार सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि नया ई-पोस्टल ऑर्डर पूरी तरह से डिजिटल फॉर्मेट में होगा। इससे अब पोस्टल ऑर्डर को फिजिकल तौर पर साथ लेकर चलने की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। इसकी जगह पर डाक विभाग से मिलनेवाला रेफरेंस नंबर देने से ही उपभोक्ताओं का काम हो जाएगा। इससे इसके कहीं गुम होने की आशंका भी नहीं रह...