प्रधान संवाददाता, अप्रैल 23 -- Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार को एक महिला को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मार दी। घटना अहियापुर में चंदन बखरी के पास हुई। महिला अपनी भाभी के साथ शहर से बोचहां के बरहामपुर गांव स्थित अपने घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार शूटर ने उसे तीन गोलियां मारीं। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज चल रहा है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। घायल महिला का नाम मदीना खातून बताया जा रहा है। वह गुरुवार सुबह अपनी भाभी को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल के ओपीडी में लेकर गई थी। अस्पताल से वह भाभी के साथ ऑटो में सवार होकर वापस गांव लौट रही थी। तभी चंदन बखरी के पास दो बाइक सवार आए, उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.