मुजफ्फरपुर में बनेगा नया लॉयर्स हॉल
मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिले में अधिवक्ताओं के लिए नए लॉयर्स हॉल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के विधानमंडल में उठाए गए सवालों के बाद राज्य के सभी जिलों में अतिरिक्त हॉल के निर्माण को मंजूरी मिली। मुजफ्फरपुर के लिए 70 लाख रुपये की राशि आवंटित कर कार्यादेश जारी कर दिया गया है। इससे नए प्रैक्टिसिंग अधिवक्ताओं को बैठने और कार्य निष्पादन में सुविधा होगी। इसके लिए मानवाधिकार संस्थान बिहार के महासचिव मोहम्मद इश्तेयाक, आरटीई व आरटीआई एक्टिविस्ट फोरम और दर्जनों अधिवक्ताओं ने एमएलसी ब्रजवासी के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.