मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। लीची और आम के बाद जिले में जल्द ही अमरूद के बगीचे किसानों की आमदनी दोगुनी करने का जरिया बनेंगे। इसके लिए उद्यान विभाग क्लस्टर आधारित अमरूद की खेती को बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दो क्लस्टर बना अमरूद की बागवानी शुरू कराई जाएगी। जिले के उद्यान विभाग को सरकार से राशि का आवंटन भी मिल चुका है। यह किसानों को अनुदान देने में खर्च की जाएगी।इसको लेकर प्रदेश के कृषि विभाग की अपर सचिव कल्पना कुमारी ने जिला उद्यान पदाधिकारी आभा कुमारी को पत्र लिखा है। इसकी पुष्टि जिला उद्यान पदाधिकारी ने की। पत्र के अनुसार सरकार ने चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत राज्य योजना मद से एक कार्यक्रम शुरू करने की पहल की है। डीपीआर स्कीम से संचालित इस कार्यक्रम का नाम गांव की बागवानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.