मुजफ्फरपुर, नवम्बर 15 -- मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान शनिवार को जारी किया है। इसके अनुसार आने वाले दिनों में दिन में भी हवा में नमी की मात्रा बढ़ेगी। इससे दिन में भी ठंड का असर बढ़ने की संभावना जताई गई है। साथ ही सुबह में देर तक कोहरा छाए रहने के अलावा शाम से ही घने धुंध के होने का अनुमान है। इस बीच जिले के तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। दिन के तापमान में कभी वृद्धि तो कभी कमी आ रही है, जबकि रात का तापमान लगातार कम हो रहा रहा है। रात का तापमान घटकर 12 डिग्री से नीचे चला गया। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि हिमालय से आनेवाली सर्द हवाओं का असर जिले में तेजी से बढ़ रहा है। इसका कारण पिछले 15 दिन से जिले में लगातार तेज गति से पछुआ हवा का चलना है। हवा में नमी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.