मुजफ्फरपुर में फिर जुटेंगे देशभर के सेस्टोबॉल खिलाड़ी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की सेस्टोबॉल प्रतियोगिता होगी। आयोजन समिति दिसंबर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता कराने की तैयारी में जुटी है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की पुरुष और महिला टीमें हिस्सा लेंगी। इससे पहले जनवरी 2023 में मुजफ्फरपुर में सेस्टोबॉल फेडरेशन कप का आयोजन किया गया था। इसमें दस राज्यों की पुरुष और महिला टीमों ने भाग लिया था। एसोसिएशन के महासचिव अखिलेश कुमार मणि ने बताया कि बिहार में पिछले पांच वर्षों से सेस्टोबॉल खेला जा रहा है। इस दौरान बिहार की टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तीन बार पुरस्कार हासिल किया है। मुजफ्फरपुर के कई खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि बिहार में सेस्टोबॉल के छह राष्ट्रीय स्तर के रेफरी हैं। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.